नवीन राजपूत की रिपोर्ट :-
भिलाई। भिलाई के पावर हाउस में घनी आबादी के बीच पुलिस ने मंगलवार रात एक लॉज में छापा मारकर सेक्स रैकेट के धंधे का भंडाफोड़ किया। पुलिस को वहां 3 युवतियों समेत 6 युवक संदिग्ध हालत में मिले, जिसके बाद पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर थाने ले आई। इसके बाद पुलिस ने आज सभी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
बता दें कि, पुलिस को सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और छापेमारी की। छापेमारी के दौरान अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने भागने से पहले ही सभी को पकड़ लिया। इस दौरान पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया, जिनमें दो स्थानीय और एक पश्चिम बंगाल की युवती शामिल है।
पुलिस ने इन 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में पता चला कि प्रभात लॉज के मैनेजर ने जांजगीर के पिंडारी ग्राम पंचायत निवासी नीलेश वर्मा को संचालन के लिए आवास उपलब्ध कराया है। इस मामले में पुलिस ने नीलेश वर्मा, लॉज मैनेजर सुप्रभात शील, दुर्ग से गिरिधारी नगर निवासी राजेंद्र यादव, जामुल से मंजू लहरे, सुपेला से लक्ष्मी हलधर और ग्राम पंचायत निवासी संगीता बंजारे को गिरफ्तार किया है। सीएसपी हरीश पाटिल ने बताया कि पुलिस कार्रवाई के दौरान प्रभात लॉज के संचालक प्रभात शील और राजेंद्र यादव के लिए लड़कियां लाई गई थीं। सभी आरोपियों के खिलाफ अनैतिक तस्करी निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।






