डे नारायण सिंह बघेल की रिपोर्ट:-
नारायणपुर : छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा आगामी 14 जुलाई को प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 12.15 बजे तक बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया है। जिले के अंतर्गत प्रथम पाली में प्रवेश परीक्षा 03 परीक्षा केन्द्रों में होगी।
जिसके तहत प्रथम पाली में परीक्षा केन्द्र क्रमांक 2801 शासकीय स्वामी आत्मानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायणपुर में 200 परीक्षार्थी, रामोतीन मडिया आदर्श कन्या महाविद्यालय कुम्हारपारा नारायणपुर केंद्र क्रमांक 2802 में 150 परीक्षार्थी शामिल होंगे |
शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल बांगलापारा केंद्र क्रमांक 2803 में 246 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे । परीक्षा के सफल संचालन के लिए डिप्टी कलेक्टर डॉ. सुमित गर्ग को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जिनका मोबाइल नंबर 88391-48585 है |



