तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट;-
दंतेवाड़ा, । शासकीय दन्तेश्वरी स्नातकोत्तर महाविद्यालय शासकीय जारी विज्ञप्ति अनुसार दंतेश्वरी स्नातकोत्तर महाविद्यालय दन्तेवाड़ा में सहायक प्राध्यापक एवं क्रीड़ा अधिकारी के रिक्त पदों के विरूद्ध अध्यापन, खेल-कूद व्यवस्था हेतु योग्य एवं निर्धारित अर्हताधारी आवेदकों से अतिथि व्याख्याता, अतिथि क्रीड़ा अधिकारी एवं अतिथि शिक्षण सहायक, क्रीड़ा सहायक हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किये गए हैं।
आवेदक अपने समस्त प्रमाण-पत्र एवं आवश्यक दस्तावेज के साथ आवेदन 27 जुलाई 2024 को सांय 5ः30 बजे तक केवल रजिस्टर्ड डाक अथवा वाहक के हस्ते (कार्यालय से पावती प्राप्त करें) प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के पश्चात् प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जायेगा। ज्ञात हो कि अतिथि व्याख्याता भर्ती 2024 के अंतर्गत ही रिक्त पदों की पूर्ति की जावेगी। विस्तृत जानकारी के लिए संस्था के नोटिस बोर्ड एवं महाविद्यालय की वेबसाइट https/pgcollegedantewada.ac.in में जानकारी प्राप्त कर सकते है।



