अजीत सिंह राजपूत ब्यूरो रिपोर्ट:-
बेमेतरा | बीते दिवस 17 जुलाई 2024 को सामाजिक कार्यकर्ता हरीश चौहान द्वारा सखी बेमेतरा केन्द्र प्रभारी को फोन से सम्पर्क कर जानकारी दी कि एक अज्ञात महिला उम्र लगभग 24-25 वर्ष सैगोना कारेसरा पेट्रोल पम्प में बैठी है। फोन से सम्पर्क मिलते ही जिला कार्यक्रम अधिकारी चन्द्रबेश सिसोदिया जी के मार्गदर्शन से सखी केन्द्र प्रभारी द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए।
अपने स्टॉफ केस वर्कर रामेश्वरी साहू द्वारा उक्त पते पर जाकर अज्ञात महिला को रेस्क्यू कर सखी सेंटर लाया गया। जिसका प्रायमरी चिकित्सा जांच पश्चात उक्त महिला को सखी आश्रय में रखा गया है। आगे की कार्यवाही सखी द्वारा पूर्ण की जा रही है






