अजीत सिंह राजपूत की रिपोर्ट:-
बेमेतरा| थाना बेरला एवं सायबर टीम बेमेतरा की संयुक्त टीम को दिनांक 13.02.2024 की रात्रि को अंतरराज्यीय शराब तस्करों को पकड़ने में बड़ी सफलता प्राप्त हुई थी जिसमें आरोपीगणो के कब्जे से मध्यप्रदेश की 30 पेटी अंग्रेजी गोवा व्हीसकी शराब कीमती करीबन 165000 रू. एवं होण्डा सीटी कार क्रमांक सीजी 07 एन 6600 कीमत करीबन 200000 रू. जुमला कीमती करीबन 365000 रू. को जप्त कर आरोपीगणों विरूध्द थाना बेरला में अपराध क्रमांक 46/2024 धारा 34(2),36 आबकारी एक्ट 279 भादवि के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया था।
शराब तस्करी का सरगना साजिद शाह घटना दिनांक से फरार था जिसकी पता तलाश बेरला पुलिस द्वारा लगातार की जा रही थी परंतु आरोपी साजिद शाह लगातार सकुनत से फरार चल रहा था, जिसका कोई पता नही चल रहा था। दिनांक 18.07.2024 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि साजिद शाह अपने घर आया हुआ है, मुखबीर से प्राप्त सूचना से पुलिस अधीक्षक महोदय रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.),अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्योती सिंह (रा.पु.से), पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बेरला तेजराम पटेल (रा.पु.से.) को अवगत कराकर थाना बेरला से टीम रवाना होकर फरार आरोपी साजीद शाह पिता स्व. अब्दुल रहमान उम्र 57 साल साकिन वार्ड के 11 हनुमान मंदिर कोहका रोड महर्षि दयानंद स्कूल के पीछे पुलिस चौकी स्मृति नगर थाना सुपेला जिला दुर्ग के दिये पते पर पहुंचकर आरोपी के मकान में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक रिमांड में भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बेरला उ नि मयंक मिश्रा, स उ नि दीनानाथ सिन्हा, प्र आर लोकेश गौसेवक, आर खुशाल बोरकर, शिव यादव, महेश जांगड़े, वीरेंद्र साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही|






