सुरेश सोनी की रिपोर्ट :-
नारायणपुर — आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 75वें जन्मदिवस के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत छोटेडोंगर में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत विविध जनकल्याणकारी आयोजन संपन्न हुए।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामवासियों, जनप्रतिनिधियों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोदी जी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हुए “नरेंद्र मोदी जिंदाबाद” के नारों से वातावरण को जोश से भर दिया।
इस अवसर पर ग्रामीणों ने गांव को स्वच्छ,सुंदर और आत्मनिर्भर बनाने की शपथ ली।
भाजपा जिलाध्यक्ष एवं छोटेडोंगर सरपंच संध्या पवार ने अपने संबोधन में कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भारत को वैश्विक मंच पर गौरव दिलाया है। उनके नेतृत्व में देश के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास पहुँचा है। हम भी उनके विचारों से प्रेरणा लेकर अपने गांव को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने का संकल्प लें।”
इस कार्यक्रम में मोहन साहू, बुधसन पात्र, नरेश धरत, टापेस्वर पात्र,प्रेमबती कचलाम, सुकमती सोनवानी, संगीता कचलाम सहित पंचगण, महिला समूहों की सदस्याएं, युवा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



