खैरागढ़ से संजय सिंह की रिपोर्ट
खैरागढ़। ग्राम पंचायत भरदा कला में एक दिन, एक समय, एक साथ चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के अंतर्गत तालाब की सफाई एवं पौधारोपण का कार्य किया गया। इस अभियान में ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में सरपंच शेखर कुर्रे, उपसरपंच शिव साहू, रोजगार सहायक कामेश नेताम सहित समस्त पंचों ने सक्रिय भूमिका निभाई। ग्रामवासियों ने मिलकर तालाब की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया और पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधारोपण किया।
ग्रामवासियों ने कहा कि ऐसे सामूहिक प्रयासों से गांव का पर्यावरण स्वच्छ और हरा-भरा रहेगा। पंचायत प्रतिनिधियों ने भी आगे ऐसे ही जनभागीदारी आधारित अभियानों को लगातार जारी रखने का संकल्प लिया।



