
याद राम साहू की रिपोर्ट :-
बालोद | मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कैबिनेट मंत्रियों के साथ मां कौशल्या धाम पाटेश्वर आश्रम पहुंच कर रामकृष्ण दास महा त्यागी एवं संत राम जानकीदास महात्यागी को विनम्र श्रद्धांजलि दीमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के बालोद जिले के मां कौशल्या धाम आगमन पर हेलीपेड में जिले के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों द्वारा किया गया|
आत्मीय स्वागत। इस अवसर पर मंत्री रामविचार नेताम, केदार कश्यप, सांसद भोजराज नाग मौजूद थे।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जिले के मां कौशल्या धाम में राम जानकीदास महात्यागी के समाधि स्थल में उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस दौरान संत रामबालकदास जी महात्यागी उपस्थित थे।