कन्हैया सिंह ठाकुर की रिपोर्ट :-
चारामा | प्रधानमंत्री सड़क योजना सिरसदा के पुलिया अतिवृष्टि एवं बांध के ओवर फ्लो पानी अधिक होने के कारण पुलिया टूट गया है। जिसके कारण 10 से 12 गांव के लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है|

साथ ही साथ स्कूली बच्चों को भी आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है साथ ही साथ दुर्घटना होने के भी संभावना बनी रहती है।
पिछले वर्ष भी पुलिया क्षतिग्रस्त हुआ था जिसमें दुर्घटना भी हुई थी पुलिया का सामान्य मरम्मत कर दिया गया था।अतः पुल निर्माण अतिशीघ्र कराई जावे।



