नागेश साहू की रिपोर्ट :-
मुंगेली: घुठेली मुख्य मार्ग से पुरान पहुंच मार्ग की बदहाली के कारण गांव के लोगों को इन दिनों भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। घुठेली मुख्य मार्ग से लेकर पुरान तक की सड़क हर जगह गहरे गड्ढे और जर्जर हालत दिखाई देती है, जिसने सामान्य जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है।
मॉनसून के बाद से सड़कों की हालत और भी खराब हो गई है। गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। दोपहिया वाहन चालकों के लिए ये सड़कें विशेष रूप से खतरनाक साबित हो रही हैं, जिससे पीठ, गर्दन और घुटनों की चोटों के मामलों में वृद्धि हुई है।
जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
यह गंभीर समस्या आम नागरिकों के जीवन और स्वास्थ्य को भी खतरे में डाल रहा है। प्रशासन को जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करना चाहिए, जिससे इस मार्ग में सफर करने वालों को आसानी हो।






