Oplus_131072
किया परिवार व क्षेत्र वासियों के सुख समृद्धि की कामना….
बुलन्द टाइम्स न्यूज/अमरजीत सिंह
कोरिया/बैकुंठपुर। धार्मिक व सामाजिक कार्यों तथा पूजा पाठ में आस्था रखने वाले बैकुंठपुर के पूर्व नपाध्यक्ष व जिला काग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर शहर समेत ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न पूजा समितियां के पंडालों मैं पहुंच कर भगवान श्री गणेश जी का दर्शन कर बप्पा का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए परिवार समेत क्षेत्र वासियों की खुशहाली और सुख समृद्धि की कामना की।
गणेश बप्पा के दर्शन समेत उन्होंने भागवत कथा मैं भी शिरकत की और श्रद्धालुओं के बीच बैठकर भागवत कथा का आनंद लिया तथा भागवत कथा वाचक से भी आशीर्वाद प्राप्त किया। पूजा समिति के सदस्यों ने पूर्व नपाध्यक्ष अशोक जायसवाल का तालिया बजाकर उनका स्वागत हुआ आदर सत्कार किया।
गणेश पूजा को लेकर ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में धार्मिक उत्सव कम माहौल बना हुआ है। पूर्व नपाध्यक्ष व जिला कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल ने दर्शन किए पूजा समितियों में सावारावा, करजी, गिरजापुर,कंचनपुर, भाड़ी,पर्चाबस्ती, सरईगहना, अमरपुर, मंडलपारा, खुट्टनपारा समेत अन्य पांडालों में जाकर, समिति के सदस्यों से मुलाकात कर, गणपति बप्पा के दर्शन किए और श्रीमद भागवत कथा में भी शामिल हुए।
पूजा के इस पावन अवसर पूर्व नपाध्यक्ष अशोक जायसवाल ने सभी पूजा समितियां को गणेश चतुर्थी की बधाई देते हुए कहा कि पूजा का यह पर्व हम सबकी आस्था और विश्वास का पर्व है, जो की एक दूसरे को धार्मिक व सामाजिक रूप से एक सूत्र में जोड़ने का काम करता है। साथ ही प्रेम व भाईचारे का एक दूसरे के प्रति सामंजस्य बनाए रखने की प्रेरणा देता है। उन्होंने पूजा समितियां को धन्यवाद देते हुए, समिति के सदस्यों का उत्साह वर्धन किया।




