रायपुर | पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति छत्तीसगढ़ पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति छत्तीसगढ़ में संगठन विस्तार और मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। समिति के प्रदेश अध्यक्ष नवीन राजपूत ने राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय विनोद कुमार वर्मा की संतुष्टि और सहमति के आधार पर जशपुर जिले के तेजतर्रार एवं निर्भीक पत्रकार गणेश भोय को प्रदेश महासचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी है।
प्रदेश अध्यक्ष नवीन राजपूत ने इस नियुक्ति की घोषणा करते हुए कहा कि “ गणेश भोय अपने अनुभव, कार्यकुशलता और निष्ठा से संगठन के सिद्धांतों को मजबूत करते हुए पत्रकार साथियों में एकता, भाईचारा और सहयोग की भावना को बढ़ावा देंगे। हमें पूर्ण विश्वास है कि वे संगठन के उत्थान में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे।”
उन्होंने आगे कहा कि पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का उद्देश्य पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाना है, और ऐसे समर्पित साथियों के जुड़ने से संगठन और अधिक सशक्त होगा।
इस अवसर पर संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों और सदस्यों ने गणेश भोय को शुभकामनाएं दीं और उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने की आशा जताई।



