रायपुर | पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति छत्तीसगढ़ पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति छत्तीसगढ़ में संगठन विस्तार के तहत एक महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। समिति के प्रदेश अध्यक्ष नवीन राजपूत ने राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय विनोद कुमार वर्मा की सहमति एवं संतुष्टि के आधार पर जशपुर जिले के निर्भीक एवं तेजतर्रार पत्रकार गणेश यादव को प्रदेश सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी है।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष नवीन राजपूत ने कहा कि “ गणेश यादव संगठन के सिद्धांतों पर चलते हुए पत्रकार साथियों में भाईचारा, एकता और सहयोग की भावना को मजबूत करेंगे तथा संगठन के उत्थान के लिए पूर्ण निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करेंगे।”
उन्होंने यादव को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में समिति जशपुर सहित पूरे प्रदेश में पत्रकार हितों की रक्षा और संगठन विस्तार के कार्यों को नई गति मिलेगी।
नवीन राजपूत
प्रदेश अध्यक्ष पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति, छत्तीसगढ़ (रजि.)



