अमित दुबे की रिपोर्ट:-
श्याम मूरत कौशिक ने दी शुभकामनाएं, कहा— संगठन को नई दिशा मिलेगी
रतनपुर। सर्व कुर्मी समाज ब्लॉक कोटा जिला बिलासपुर के नए अध्यक्ष के रूप में राम आश्रय कश्यप की नियुक्ति की गई है। उनकी नियुक्ति पर जिला अध्यक्ष श्याम मूरत कौशिक ने हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए|
कहा कि “मुझे आशा ही नहीं, बल्कि पूर्ण विश्वास है कि कश्यप जी के कुशल नेतृत्व एवं वरिष्ठ जनों के मार्गदर्शन में ब्लॉक कोटा का संगठन और भी मजबूत होगा तथा समाज को सर्वांगीण विकास की दिशा में आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
” कौशिक ने कहा कि कश्यप का सामाजिक अनुभव और समर्पण भावना निश्चित रूप से समाज में नई ऊर्जा और एकता का संचार करेगा।समाजजनों ने भी इस नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए नव नियुक्त अध्यक्ष का स्वागत किया और उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की कामना की।



