यादराम साहू की रिपोर्ट ;-
बालोद। जिला मुख्यालय बालोद में कल आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि जिला पंचायत बालोद की अध्यक्ष तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर ने विशिष्ट अतिथि के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर मंत्री यादव और अध्यक्ष तारणी चंद्राकर ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया तथा कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का माध्यम हैं। प्रतियोगिता के दौरान जिलेभर के छात्र-छात्राओं ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इसी दिन रानी माई मंदिर सेवा समिति, नर्रा में आयोजित टीना शेड निर्माण के भूमिपूजन कार्यक्रम में भी तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि इस तरह के सामाजिक और धार्मिक कार्य समाज में एकता और सद्भाव का संदेश देते हैं।
कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।



