सुरेश सोनी की रिपोर्ट :-
नारायणपुर | जिला नारायणपुर में जिला स्तरीय बस्तर ओलम्पिक 2025 का आयोजन 13 से 14 नवम्बर 2025 तक किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ 13 नवम्बर को प्रातः 10 बजे परेड ग्राउंड क्रीड़ा परिसर मैदान नारायणपुर में किया जाएगा, वहीं समापन समारोह 14 नवम्बर को सायं 5 बजे आयोजित होगा।
यह आयोजन खेल एवं युवा कल्याण विभाग, गृह विभाग, छत्तीसगढ़ शासन तथा जिला प्रशासन नारायणपुर के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न होगा। जिले के विभिन्न खेल प्रतिभागी इस ओलम्पिक में भाग लेंगे, जिसमें पारंपरिक और आधुनिक दोनों प्रकार के खेल शामिल रहेंगे।
कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के खिलाड़ियों को एक मंच प्रदान करना, खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देना तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के माध्यम से खेल भावना का विकास करना है। जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस आयोजन में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें।



