अमित दुबे की रिपोर्ट :-
रतनपुर। भगवान दत्तात्रेय की जयंती के पावन अवसर पर इस वर्ष श्री विष्णु महा यज्ञ का 13वां वार्षिक आयोजन बड़े ही श्रद्धाभाव और धार्मिक उत्साह के साथ 30 नवम्बर से 05 दिसम्बर 2025 तक किया जा रहा है। यह आयोजन साधु कुटिया दत्तात्रेय आश्रम, बूढ़ा महादेव मंदिर, रतनपुर में निरंतर छह दिनों तक चलेगा, जिसमें विविध धार्मिक अनुष्ठान, पूजन, कथा और भंडारे की विशेष व्यवस्था की गई है।
कार्यक्रम का विस्तृत विवरण
30 नवम्बर 2025, रविवार – मार्गशीर्ष 10
- भव्य कलश यात्रा
- वेदी पूजन के साथ शुभारंभ
- 1 दिसम्बर 2025, सोमवार – मार्गशीर्ष 11
- यज्ञ का विधिवत प्रारंभ
4 दिसम्बर 2025 – मार्गशीर्ष पूर्णिमा
- यज्ञ पूर्णाहुति
- भगवान दत्तात्रेय पूजन
- सत्यनारायण कथा
- रुद्राभिषेक
- कन्या पूजन
- ब्राह्मण पूजन
- साधु पूजन
- विशाल भंडारा
06 दिसम्बर 2025, गुरुवार – दोपहर 3 बजे
राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय विचार बौद्धिक मंच सम्मेलन, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
- आयोजन में सेवारत मुख्य यजमान
- लव कुश कश्यप, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद रतनपुर
- अनिल शर्मा – मीरा शर्मा, जिला संयोजक, ब्राह्मण समाज
- प्रशांत यादव, मंडल महामंत्री, रतनपुर
संतोष सोनी – अर्चना सोनी, पार्षद यज्ञ स्थल
- सुनील अग्रवाल, पार्षद वार्ड 4
- सूरज कश्यप, पार्षद वार्ड 13
- धार्मिक अनुष्ठान के मुख्य आचार्य
- पंडित अश्वनी दुबे, राधा कृष्ण मंदिर
आयोजन के संयोजक
महंत तारकेश्वर पूरी, गिरजावन हनुमान मंदिर, रतनपुर
संरक्षण
नरेंद्र नाथ शर्मा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष
ललित अग्रवाल, अध्यक्ष, राइस मिल एसोसिएशन बिलासपुर
विशेष सहयोग
दैवज्ञ रमेश शर्मा ‘अन्ना महाराज’, अध्यक्ष
संस्थापक : मंगला गौरी धाम पोड़ी, रतनपुर
रतनपुर में होने वाला यह भव्य दत्तात्रेय जयंती उत्सव न केवल श्रद्धालुओं के लिए एक आध्यात्मिक माहौल प्रस्तुत करेगा बल्कि रतनपुर क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को भी सुदृढ़ करेगा। श्रद्धालुओं से आग्रह है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस महायज्ञ और आध्यात्मिक कार्यक्रमों का लाभ प्राप्त करें।



