अमित दुबे की रिपोर्ट:-
रतनपुर।छत्तीसगढ़ सरयूपारी ब्राह्मण सभा, रतनपुर के महिला प्रभाग की एक आवश्यक बैठक गज किला में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई। बैठक का शुभारंभ भगवान जगन्नाथ जी की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इस अवसर पर महिला प्रभाग के अध्यक्ष सहित समस्त पदाधिकारियों के चुनाव की प्रक्रिया की जानकारी उपस्थित सदस्यों को दी गई।
बैठक में निवर्तमान अध्यक्ष नीलू पांडे ने अपने तीन वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों और कार्यों की विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने महिला प्रभाग के संगठनात्मक विस्तार, सामाजिक सहभागिता और एकजुटता के लिए किए गए प्रयासों को रेखांकित किया।
इसके पश्चात सभा की संरक्षक चंद्रकांता शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि महिला प्रभाग की शुरुआत शून्य से की गई थी, लेकिन सतत प्रयास और समर्पण से आज यह संगठन एक मजबूत और सशक्त इकाई के रूप में स्थापित हो चुका है। उन्होंने अध्यक्ष पद हेतु लक्ष्मी पांडे के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित करते हुए उन्हें महिला प्रभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया।

नवीन पदाधिकारियों की घोषणा
अध्यक्ष के निर्वाचन के पश्चात महिला प्रभाग की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें निम्नानुसार पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई—
संरक्षक : चंद्रकांता शर्मा, नीलू पाण्डेय, जयंती मिश्रा, रश्मि शर्मा,
अध्यक्ष : लक्ष्मी पांडे
उपाध्यक्ष : रेणु तिवारी, रानी पांडे, स्वीटी शर्मा
सचिव : प्रीति शर्मा
कोषाध्यक्ष : वंदनी मिश्रा
सहकोषाध्यक्ष : अंजलि मिश्रा
सांस्कृतिक सचिव : अन्नपूर्णा शर्मा, पूनम जोशी, सजनी पांडे
प्रचार सचिव : रंभा दुबे, वंदना दुबे
कार्यकारिणी सदस्य :
अर्चना दुबे, रजनी दुबे, गीता दुबे, प्रतिभा दुबे, अनुभव पांडे, शुभ्रा तिवारी, लीना दुबे, लता पांड

अध्यक्ष लक्ष्मी पांडे का उद्बोधन
अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने के पश्चात लक्ष्मी पांडे ने अपने उद्बोधन में सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाज को और अधिक संगठित, सशक्त और सक्रिय बनाने के लिए सभी को मिल-जुलकर कार्य करना होगा।
उन्होंने कहा, “हम सभी अपने-अपने दायित्वों के साथ अध्यक्ष हैं। समाज की मजबूती हम सबकी एकजुटता से ही संभव है। हमें महिला प्रभाग को और ऊंचाइयों तक ले जाना है।”
भारी उपस्थिति
इस अवसर पर रजनी शर्मा, जानकी पांडे, शोभा दुबे, सुषमा दुबे, सुधा तिवारी,नेहा पांडे, प्राची दुबे सहित महिला प्रभाग की बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहीं। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और संगठन को नई दिशा देने का संकल्प लिया गया।
बैठक के अंत में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी गईं तथा समाजहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया गया।



