सुरेश सोनी की रिपोर्ट :-
नारायणपुर : रेलवे द्वारा भूमि अधिग्रहण करने के बाद प्रभावित परिवारों को नौकरी देने की बात कही गई थी साथ ही उचित मुआवजे की राशि की मांग को लेकर नारायणपुर जिले के सैकड़ों ग्रामीण जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे,बता दे की नारायणपुर जिले में रेलवे लाइन का निर्माण चल रहा है|
इसलिए बकायदा रेलवे द्वारा जमीन अधिकरण किया गया, जमीन अधिकरण करते समय सरकार द्वारा प्रभावित परिवारों के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की बात कही साथ ही का उचित मुआवजा देने की बाते गई थी, किंतु नारायणपुर जिले में प्रभावितो ना ही नौकरी मिली ना उचित मुआवजा की राशि,ग्रामीणों ने कहा है कि सरकारी नौकरी और वर्तमान दर 2025 के अनुरुप हमें मुआवजा मिलना चाहिए|



