सुरेश सोनी की रिपोर्ट :-
- 15 दिनों तक क्षेत्र में दहशत में रहे ग्रामीण
- खुदाई में निकला काले कुत्ते का शव
नारायणपुर : जी हां खबर नारायणपुर जिले के एड़का थाना अंतर्गत मेरोली नदी का जहां एक संदिग्ध कब्र ने ग्रामीणों को 15 दिनों तक दहशत में रखा, हत्या की आशंका और अफवाह के बीच मामला उस समय शांत हुआ जब पुलिस व प्रशासन और मजिस्ट्रेट डॉक्टरों ग्रामीणों ने मिलकर जांच की
, मानव शव के संदेह में खोदा निकला काले कुत्ते का शव, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली और मामला शांत हुआ, नदी किनारे जमीन में बनी कब्र के पास जलते दीपक ,अगरबत्ती, धूपमाला ,पूजा सामग्री को देखकर धीरे-धीरे पूरे क्षेत्र में आसपास में बात फैल गई जिसकी शिकायत गांव वाले एड़का थाना में जाकर मामला दर्ज कराया, मामले की जांच शुरू की गई कब्र की खुदाई करीब 100 –150 ग्रामीणों की उपस्थिति में खुदाई की गई तब जाकर कहीं क्षेत्र में मामला शांत हुआ,



