याद राम साहू की रिपोर्ट :-
सिकोसा –ग्राम स्वास्थय एवं पोषण समिति गुण्डरदेही जिला बालोद के तत्वाधान में स्वास्थय मितानीन कार्यक्रम, स्वास्थय पंचायत सम्मलेन एवं जनसंवाद का कार्यक्रम सामुदायिक भवन गुण्डरदेही में रखा गया था !इस अवसर गुण्डरदेही मितानीन संघ द्वारा पूर्व सरपंच योगेश देशमुख का सम्मान विधायक एवं अन्य अथितियों के कर कमलों के माध्यम से किया गया, इस अवसर पर पूर्व सरपंच योगेश देशमुख ने कहा की मितानिन बहनों ने स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुँचाने में जो अमूल्य योगदान दिया है, वह समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

उनके समर्पण, सेवा भाव और कठिन परिश्रम ने स्वास्थ्य तंत्र को मजबूत आधार प्रदान किया है।हमारी मितानिन बहनें निःस्वार्थ जनसेवा की सच्ची मिसाल हैं। सरकार के विकास कार्यों को जन-जन तक पहंचाने में उनका सबसे महत्वपूर्ण योगदान है। आज पुरे गुण्डरदेही विधानसभा के मितानिन संघ द्वारा पूर्व सरपंचों में मुझे सम्मान मिलना मेरे लिए गर्व कि बात है, और इसका श्रेय भी मैं अपने ग्राम कि मितानीन बहनो को देता हु मितानिन बहनों के निःस्वार्थ सेवाभाव के लिए उन्हें नमन है
इस अवसर पर प्रमुख रूप से विधायक कुंवर सिंह निषाद तारिणी पुष्पेंद्र चंद्राकर अध्यक्ष जिला पंचायत बालोद, प्रमोद जैन अध्यक्ष नगर पंचायत गुंडरदेही, प्रणेश जैन अध्यक्ष नगर पंचायत अर्जुंदा, जिला पंचायत सदस्यगण, जनपद पंचायत सदस्य गण, बिरेतरा कि सरपंच तारिणी देशमुख, सरपंच गण एवं पंचगण सहित मितानिन भारी संख्या में उपस्थिति रहे|



