बुलंद टाइम्स बालोद गुंडरदेही याद राम साहू की रिपोर्ट:-
बालोद : अयोध्या में प्रभु श्रीरामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ के पावन अवसर पर बघमरा गौठान में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से सड़कों पर घूमने वाली बेसहारा गायों के संरक्षण, सुरक्षित ठिकाने एवं भोजन की व्यवस्था का संकल्प लिया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन के मुख्य आतिथ्य में संपन्न इस कार्यक्रम में व्यापारी संघ एवं जनप्रतिनिधियों ने गौ-माता की सेवा और संरक्षण हेतु मिलकर सहयोग का संदेश दिया।



