बुलंद टाइम्स बालोद ब्यूरो याद राम साहू का रिपोर्ट:-
लिमिट कम होने के चलते धान नहीं बेच पाने से किसान परेशान हैं। ग्राम कोटगांव निवासी किसान दुर्गा राम देशमुख इसी तरह एक टोकन में 314.80 क्विंटल धान बेच पाया , गुरुवार को उन्हें 500 क्विंटल का टोकन मिला, जबकि उन्हें कुल 1460.80 क्विंटल धान बेचना है। अभी उसके खाते में 646.80 क्विंटल धान बेचना शेष है, लेकिन समिति में लिमिट नहीं होने के कारण किसान का टोकन काटने में सेवा सहकारी समिति ने असमर्थता जाहिर कर दी है। हालत यह है कि गुरुवार को उनके खाते में सिर्फ 100 क्विंटल टोकन का ही जगह शेष बताया जा रहा है इससे किसान काफी परेशान है। कोटगांव खरीद केंद्र में कुल 39 किसान इसी तरह की समस्या से जूझ रहे हैं। 29 जनवरी तक खरीदी नहीं हुई तो किसान अपना शेष धान खरीद केंद्र में ही रखकर धरना देंगे। गुरुवार को ही किसान अपना धान खरीद केंद्र में लाना शुरू कर दिए थे।

दुर्गाराम देशमुख ने बताया कि उन्होंने सिर्फ एक टोकन में धान बेचा है, बाकी टोकन नहीं काटा जा रहा है उनके पास रखे धान का सत्यापन भी किया जा चुका है इसके बाद भी उन्हें कोई टोकन जारी नहीं हो रहा है। जबकि समिति द्वारा दी गई। इस तरह किसान दुर्गा राम का धान टोकन यदि लिमिट नहीं बढ़ाया गया तो कट नहीं सकता।
सेवा सहकारी समिति मर्यादित कोटगांव में शासन के निर्देशानुसार समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जा रही है जिसका प्रति दिवस खरीदी मात्रा पहले 1212, फिर 900, फिर गुरुवार से 500 क्विंटल है। किसानों की संख्या देखते हुए लिमिट नहीं बढ़ाई गई तो पंजीकृत किसानों से नियत तिथि या धान खरीदी कर पाना संभव नहीं है।
खरीद केंद्र में धान रखकर किसान करेंगे प्रदर्शन
कोटगांव खरीद केंद्र के किसानों
सालिक देशमुख, तुलसी देशमुख, कमलेश ठाकुर, तुलसी राम सिन्हा, संजय महेश्वर, उद्दाल सिन्हा, शिव राम यदु, कल्याण यदु, कृपा राम यादव, गजाधर यदु, कृष्ण कुमार यदु भी उनका धान नहीं बिक पा रहा है। ऐसे में हम 29 जनवरी को पूरा धान खरीद केंद्र में लाकर रख देंगे और यही धरना प्रदर्शन करेंगे जब तक धान खरीदी नहीं हो जाएगी हम धरना प्रदर्शन बंद नहीं करेंगे। किसानों ने बताया कि इसकी जानकारी हम उच्च अधिकारियों को दे दिए हैं।

एसडीएम, फूड अफसर, तहसीलदार पहुंचे खरीद केंद्र
किसने की समस्या जानने के बाद मामला सुलझाने कोट गांव खरीद केंद्र में गुरुवार को सहायक जिला खाद्य अधिकारी श्रद्धा दिल्लीवार, तहसीलदार चंद्रशेखर चंद्राकर, एसडीएम प्रतिभा ठाकरे झा पहुंचे उन्होंने किसानों की समस्याओं की जानकारी ली। पत्रकारों से चर्चा में एसडीएम ने बताया कि समस्या की पूरी जानकारी उच्च अधिकारियों तक भेजी गई है। समस्या हल करने का प्रयास किया जा रहा है। यहां किसाने की समस्याए सुनी



