चांदनी बिहार पुर से लाल बहादुर यादव की रिपोर्ट:-
ओडगी-बिहार पुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश व जिला के निर्देशानुसार बिहार पुर मंडल स्तरीय कार्यशाला ग्राम पंचायत खैरा जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष शिवप्रसाद सिंह विशिष्ट अतिथ पूर्व मंडल अध्यक्ष रामेश्वर बैस बिहार पुर के मंडल अध्यक्ष जग प्रसाद सिंह के अध्यक्षता में विकसित भारत जि राम जी जन जागरण चौपाल कार्यक्रम आयोजन किया गया|
चौपाल में उपस्थित ग्राम वासियों को विकसित भारत जी राम जी योजना के बारे मे विस्तार से जानकारी दी गई साथ ही केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं को भी विस्तृत रूप से प्रस्तुत किया गया चौपाल को संबोधित करते हुए बताया गया कि वर्ष 2014 से केंद्र की मोदी सरकार लगातार आम जनता के कल्याणकारी के लिए चिंतन कर रही है और योजनाओं को धरातल पर उतार रही है उन्होंने बताया कि मनरेगा योजना अब विकसित भारत जी राम जी योजना के तहत संचालित होगी|

इसके अंतर्गत अब 100 दिन के बजाय 125 दिन का काम मिलेगा यह भी कहां गया कि कि पहले भुगतान में होने वाले विलंब अब समाप्त हो जाएगा काम का दाम तुरंत लाभार्थियों के खाते में पहुंचेगी इस दरमियान महामंत्री बीपी जायसवाल एवं रामनारायण यादव जिला सह प्रभारी मुकेश साकेत पूर्व महामंत्री हंसे लाल जयसवाल मुकुंद लाल जायसवाल बसंत गुर्जर मदन जयसवाल रामप्रताप विश्वकर्मा शिवमंगल सिंह देवेंद्र गुप्ता मनराखन सिंह प्रेमलाल विश्वकर्मा लालबाबू बैस रवि चंद यादव राम लगन साकेत एवं महिला मोर्चा शाहित ग्रामीण एवं भाजपा कार्यकर्ताओं भारी संख्या में उपस्थित है|



