चांदनी बिहार पुर लाल बहादुर यादव कि रिपोर्ट :-
सूरजपुर : सूरजपुर जिले की अंतिम छोर चांदनी बिहार पुर सामुदायिक भवन पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति की बैठक पत्रकार सेवा समिति के जिला अध्यक्ष सुंदर लाल साहू के अध्यक्षता में संपन्न हुआ बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष शिवप्रसाद सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष रामेश्वर बैस सियाराम नाई महामंत्री बीपी जायसवाल ने अपना बहुल्य मूल्य समय निकालकर इस कार्यक्रम को सफल बनाए रखने को सहयोग दिया|


पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति बैठक में दुर्ग से चलकर बिहार पुर चांदनी पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति के अध्यक्ष नवीन राजपूत ने शामिल हुए और पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहां की पत्रकारों को एकजुट होने की आवश्यकता पर बल दिया गया और कहां कि पत्रकारों को आपस में एकता और सभ्दाव बनाए रखना चाहिए चाहे वे किसी भी संगठन में काम करें पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कीया इस दौरान प्रदेश महासचिव अश्विनी श्रीवास्तव अर्जुन राजपूत प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष राजपूत दुर्ग जिला सचिव बृजेश सिंह चंदेल राजाराम कुशवाहा संजीत शर्मा विभा तिवारी मीनू पांडे प्रशांत पांडे राजेश जायसवाल लाल बहादुर यादव दशरथ अग्रहरि रमेश गुप्ता शहित पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति के सदस्य शामिल रहे|



