गणेश भोय ब्यूरो चीफ :-
रायगढ़, 9 फरवरी 2026: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन और एडिशनल एसपी अनिल सोनी के मार्गदर्शन में जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार अभियान जारी है। इसी क्रम में थाना छाल पुलिस ने ग्राम मुनुंद बाजार चौक में ग्राहक तलाशते हुए एक आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा।
थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने प्रदीप त्रिपाठी (44 वर्ष, निवासी मुनुंद दुर्गा चौक, थाना छाल) को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 800 ग्राम गांजा (अनुमानित मूल्य ₹8,800) और ₹4,250 नगद बिक्री राशि जप्त की गई। कुल जप्ती की कीमत लगभग ₹13,050 बताई गई है।
इस मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध क्रमांक 17/2026 दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
कार्रवाई में इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका:
थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी, उप निरीक्षक मदन पटले, प्रधान आरक्षक शंभू पाण्डेय, शंकर सिंह क्षत्री, आरक्षक सतीश जगत, भगवती प्रसाद लक्ष्मे एवं महिला आरक्षक एमरेंसिया टोप्पो।
एसएसपी रायगढ़ का संदेश:
जिले में गांजा और अन्य मादक पदार्थों की अवैध बिक्री पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। ऐसे अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी। आम नागरिकों से अपील है कि किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।



