गणेश भोय ब्यूरो चीफ जशपुर:-
चंदरपुर। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी सुशासन योजना के तहत गुरुवार को ग्राम पंचायत चंदरपुर में विकासखंड स्तरीय सुशासन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर अपनी समस्याएं रखीं। विभिन्न विभागों के माध्यम से आवेदन प्राप्त किए गए तथा कई मामलों का मौके पर ही निराकरण किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जनपद सदस्य सुनीता बेक रहीं। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा लुड़ेग–तमता मंडल अध्यक्ष श्री विशाल अग्रवाल एवं मंडल महामंत्री श्री लक्ष्मीनारायण यादव उपस्थित रहे। अतिथियों ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि सुशासन शिविर आम जनता को राहत देने की दिशा में सरकार की प्रभावी पहल है।साथ मे उन्होंने हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास पूर्णता प्रमाण पत्र , श्रम कार्ड, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड भी तत्काल शिविर में बनवा कर उनके हाथों में प्रदान किया।

शिविर में जनपद पंचायत पत्थलगांव के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कमलकांत श्रीवास जी, ग्राम पंचायत घरजियाबथान की सरपंच शशिकांता पैंकरा, सूरजगढ़ की सरपंच सरस्वती पैंकरा,तमता के सरपंच सीता बाज, ग्राम पंचायत चंदरपुर के पूर्व सरपंच प्रभा पैंकरा, वर्तमान सरपंच नंदिनी पैंकरा, पंचायत के समस्त पंचगण सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
अधिकारियों ने बताया कि शिविर के माध्यम से शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के साथ-साथ शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। ग्रामीणों ने सुशासन शिविर को उपयोगी बताते हुए शासन की पहल की सराहना की।



