अपराध व्यूरो सीतापुर:-
सीतापुर— पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति आल इंडिया पंजीकृत के व्दारा पत्रकारों के हित में किए जा रहे अथक प्रयास व पत्रकार आयोग के गठन हेतु सतत प्रयत्नशील रहने पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष को उपमुख्य मंत्री उ.प्र. ने हार्दिक बधाई देते हुए शुभकामनाऐं प्रेषित की है।प्राप्त जानकारी के अनुसार देश के पत्रकारों के लिए पत्रकार आयोग के गठन व पत्रकार सुरक्षा अधिनियम को लागू कराने को लेकर देश व प्रदेश स्तर पर किए जा रहे |
देश व प्रदेश व्यापी पत्रकार संगठन “पत्रकार सुरक्षा सेवा संगठन पंजीकृत आल इंडिया” के व्दारा किए जा रहे अथक प्रयाशों से प्रभावित होकर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा.बिनोद कुमार वर्मा को सम्मानित करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री मा. बृजेश पाठक ने हार्दिक बधाई देते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाऐं दी है।

जिसकी सर्वत्र चर्चा का माहौल बना हुआ है।इसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।इसके लिए संगठन के प्रदेश संरक्षक प्रताप तिवारी,मंडल अध्यक्ष लखनऊ राशिद खां चांद,उपाध्यक्ष आशिफ खान,सीतापुर जिलाध्यक्ष अचल कुमार गुप्ता,निशांतत्रिपाठी,जिला मंत्री अनुज यादव,अभ्यांश वर्मा ,राजकुमार सिंह जिला सचिव जालौन,रोहित कुमार आदि ने हार्दिक बधाई दी है।



