गुण्डरदेही : पीएम शासकीय प्राथमिक शाला गुण्डरदेही में वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में कक्षा पहली से पाँचवी तक के सभी विद्यार्थी शामिल हुए। कार्यक्रम के उदघाटन में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन ,उपाध्यक्ष जनपद पंचायत गुंडरदेही नितेश मोंटी यादव ,भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री शैल महोबिया ,डिप्टी कलेक्टर प्राची ठाकुर मैम,डीएमसी सर अवन कुमार जांगड़े , बी ई ओ श्रद्धा ठाकुर , बीआरसीसी के के साहू ,smc नरेंद्र देशमुख , शाला शिक्षाविद हूबलाल बेलचंदन , लोकेंद्र महोबिया ,smc सदस्य एवं पालकगण उपस्थित रहे
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा ज्ञान की देवी मां सरस्वती के तैल्यचित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया बच्चों ने क्रमशः सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया मंच संचालन संजय कुमार शुक्ला (व्याख्याता) के द्वारा किया गयाउपस्थित अतिथियों का स्वागत संकुल के सभी प्रधान पाठक द्वारा गुलाल – बैच लगाकर व पुष्प गुच्छ के साथ पौधा भेंट कर किया गया|
कार्यक्रम में शाला के विद्यार्थियों के द्वारा विभिन्न संस्कृतियों को दर्शाते हुए नृत्य प्रस्तुत किया गया जिसमें छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति छेरछेरा व पंथी, देश भक्ति से ओतप्रोत एकल नृत्य, राजस्थानी लोक संस्कृति, पंजाबी लोक संस्कृति आदि पर नृत्य प्रस्तुत किए गए|वार्षिक उत्सव के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बच्चों का सम्मान प्रणामपत्र, स्मृति चिन्ह एवं मैडल से किया गया |
Smcअध्यक्ष द्वारा स्वागत उद्बोधन पश्चात प्रमोद जैन के द्वारा विद्यालय की भौतिक संसाधनों व शैक्षिक गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित SMC एवं पालकगणों को शासन की महती योजना को स्पष्ट किया गया साथ ही शाला प्रांगण में बाह्य हस्तक्षेप व शाला की आवश्यक भौतिक अपेक्षाओं की पूर्ति करने के लिए विश्वास दिलाया गया|

इसी क्रम में जनपद उपाध्यक्ष यादव द्वारा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की बात कही गई कार्यक्रम में उपस्थित आदरणीय प्राची ठाकुर मैम (डिप्टी कलेक्टर) द्वारा बच्चों के नृत्य गायन व अभिनय कला की प्रशंसा की गई व विद्यार्थियों को आगामी परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की गई बच्चों को खेलकूद में भी आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया डीएमसी सर अवन कुमार जांगड़े द्वारा भी बच्चों को सुनहरे एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई |
समारोह का आयोजन बीआरसीसी महोदय के के साहू के मार्गदर्शन में संपन्न किया जिसमें ए बी साहू प्रधान पाठक कन्या पूर्व माध्यमिक शाला गुंडरदेही, अंजू बाला साहू, तिलेश साहू, प्रमिला साहू, तीरथ रात्रे, गुणेश्वरी गंर प्रधानपाठक बघमरा, ममता साहू सहायक शिक्षक, पूर्व माध्यमिक बघमरा से ज्योति पटेल, भगवती साहू, लक्ष्मीकांत चंद्राकर प्रधान पाठक चैनगंज, तुलसी साहू प्रधान पाठक टेकापार, बीआरपी परमेश्वर सर एवं तेनसिंह साहू उपस्थित रहे
शाला की प्रधानपठिका का सविता यादव एवं सहायक शिक्षक पुनेश्वर साहू, मधुजा यादव सु नेहा गुप्ता संगीत,प्रशिक्षक अनिल कुमार ठाकुर , बलराम सोनकर, यमुना यादव,शैलेन्द्री ठाकुर एवं समस्त शाला परिवार के द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों का हृदय से आभार प्रकट किया गया



