अमित दुबे की रिपोर्ट :-
बिलासपुर। थाना कोनी क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं संभावित विवादों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से कोनी पुलिस द्वारा सख्त कदम उठाए गए हैं। दिनांक 02 मार्च 2026 को पुलिस ने दो गुंडा बदमाशों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में सागर साहू (20 वर्ष), निवासी छोटी कोनी, थाना कोनी तथा आकाश उड़िया (22 वर्ष), निवासी छोटी कोनी, थाना कोनी, जिला बिलासपुर शामिल हैं।
पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में संभावित विवाद, मारपीट एवं असामाजिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए यह कार्रवाई की गई है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था एवं शांति बनाए रखी जा सके। कोनी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शांति भंग करने वाले तत्वों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।



