फागुन की मस्ती के साथ समरसता व भाईचारे की भावना से रंग जमे इस सौहार्दपूर्ण वातावरण में समाजिक समरसता के लिए इकट्ठा हुए श्रीवास समाज
मुंगेली – आज तेरस के पावन अवसर पर सर्व श्रीवास समाज भवन खर्री पारा मुंगेली में बडे हर्षोल्लास के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन श्रीवास समाज द्वारा अध्यक्ष श्री मुकेश श्रीवास सचिव श्री रंजीत श्रीवास की अध्यक्षता में पहली बार होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया जिसमें श्रीवास समाज के अराध्य देव संत सेन जी महराज व हनुमान जी की छाया प्रति पर दीप प्रज्ज्वलित कर पूजा अर्चन कर ढोल नगाड़ा मांदर की थाप व पूरे वाद्ययंत्र के साथ फाग गीत की संगीत में सभी सामाजिक बन्धु झूम उठे तथा एक दूसरे के उपर रंग-गुलाल लगाकर होली मिलन समारोह मनाया गया जो ऐतिहासिक एवं यादगार पल था।
अत्यंत हर्ष की बात है कि इस मंगलवार17 / 03 /26 को सर्व श्रीवास समाज भवन खर्रीपारा मुंगेली
बड़े हर्ष और उलल्लास के साथ चैत नव वर्ष2026 के उपरांत सर्व श्रीवास समाज के द्वारा होली त्यौहार के बाद होली मिलन ( तेरस )का कार्यक्रम रखा गया। इस होली मुख्य उद्देश्य यह है कि नाई नाई भाई भाई और आपसी सामंजस्य में एकता की प्रतीक है होली मिलन के उपलक्ष्य मे श्रीवास मिलन मे ढोल नगाड़ा मांदर फाग गीत संगीत से झूम उठने वाली सामाजिक सम्मेलन का आयोजन किया गया सामाजिक गीत संगीत में सम्मिलित होकर समाज के द्वारा रचित इस होली मिलन के समारोह को अभय यादगार बनाने सर्व श्रीवास समाज के अध्यक्ष राजीव श्रीवास, कनौजिया श्रीवास समाज अध्यक्ष मुकेश श्रीवास सचिव सीताराम श्रीवास, रंजीत श्रीवास, जलेश, अंतु,अनिल, सोनू, रामेश्वर, रमेश, सोनू, भावेश, अशोक, प्रमोद, जलेश, अंतू, राजकुमार, प्रदीप, सरजू, रामस्वरूप, संस्कार, लक्ष्मी, मोहन, चंद कुमार, दिलेश्वर, सुशील,, माधव, शत्रुघ्न, राहुल अनेक श्रीवास समाज सैकड़ो की तादाद में होली मिलन तेरस को यादगार बनाने के लिए सम्मिलित हुए।



