डे नारायण सिंह बघेल की रिपोर्ट :-
नारायणपुर| केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के द्वारा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर व्यक्तिगत टिप्पणी किए जाने के खिलाफ नारायणपुर ब्लॉक कांग्रेस ने तहसील कार्यालय के सामने पुतला दहन किया ज्ञात होगी राहुल गांधी जातिगत जनगणना करने की मांग कर रहे थे जिस पर केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने विवादास्पद टिप्पणियां की उन्होंने कहा उन्होंने कहा जिनकी जाति का पता नहीं वे जाती गत जनगणना की मांग कर रहे हैं इस बयान को कांग्रेस ने अत्यंत आपत्तिजनक माना और पार्टी में आक्रोश व्याप्त हो गया है
पुतला दहन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ठाकुर मुर्दाबाद और जाति का टिप्पणियां करना बंद करोहोश में जाकर कम करो जैसे नारे लगाए
इस प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनू नेताम ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रवि देवांगन शहर कांग्रेस अध्यक्ष रघु मानिकपुरी जिला कांग्रेस महासचिव शेख तोहिद अहमद युवा कांग्रेस अध्यक्ष बोधन देवांगन एनएसयूआई प्रदेश सचिव जय वट्टी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जयलाल नू रेटी सोशल मीडिया संयोजक दीपक गांधी महेश कश्यप गंगादई शोरी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ सदस्य मधेश्वरी जैन मनोज सेन जनपद पंचायत उपाध्यक्ष उमेश कर्मा तरुण देहारी रमेश और अन्य कांग्रेसी सदस्य शामिल रहे|



