तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट :-
नारायणपुर | नगर के बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नारायणपुर में आपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र के नाम कार्यक्रम रखा गया था। रक्षा सूत्र कार्यक्रम के तहत देश के उन सैनिकों तक रक्षा सूत्र भेजना हैं रक्षा सूत्र के साथ साथ गांव की मिट्टी भी भे गई ताकि प्रत्येक सैनिक अपने माथे पर तिलक लगा सके,जो देश की एक एक इंच जमीन की सुरक्षा के लिए बार्डर पर तैनात है जो एक सौ चालीस करोड़ भारतीयों की सुरक्षा में दिन रात विषम परिस्थितियों में भी डटा रहता है।हर मुस्किल परिस्थिति में हमारी रक्षा करते हैं तो क्यों ना हम अपने सैनिक भाईयों की रक्षा के लिए स्नेह, विश्वास, का प्रतीक रक्षा सूत्र भेजे कर उनका उत्साह को बनाएं रखें
आज के कार्यक्रम की शुरुवात भारत माता की जय , वंदेमातरम के घोष के साथ प्रारंभ हुआ, कार्यकम में जिला शिक्षा अधिकारी नारायणपुर लखन लाल धनेलिया , प्राचार्य सवर्णकार , भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा के अध्यक्ष रीता मंडल, पार्षद एक वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमिला प्रधान, महामंत्री महिला मोर्चा केसर निशाद, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता महिलामोर्चा बबिता ठाकुर, महेश्वरी , अमिता ठाकुर, रंजना ठाकुर साथ ही उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के स्कूल स्टाफ और बच्चे बड़ी संख्या में सामिल हुए|



