अमित दुबे की रिपोर्ट | रतनपुर
रतनपुर भाजपा मंडल अंतर्गत ग्राम पंचायत खैरझीठी-परसापानी में “गांव चलो, घर चलो अभियान” के तहत आज जन चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर लाभार्थियों और आम ग्रामीणों के बीच संवाद स्थापित किया गया।
जन चौपाल में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने ग्रामीणों से सीधा संवाद करते हुए उन्हें शासन की योजनाओं जैसे आवास, राशन, आयुष्मान, किसान सम्मान निधि, महिला सशक्तिकरण एवं स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही पात्र हितग्राहियों से योजनाओं के लाभ की स्थिति पर चर्चा कर उनकी समस्याएं भी सुनी गईं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह जूदेव उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सरकार की मंशा है कि हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे और कोई भी जरूरतमंद वंचित न रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर नगर पालिका परिषद रतनपुर के अध्यक्ष लव कुश कश्यप, मंडल अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद कश्यप, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री मनोहर सिंह राज सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम में तिरिथ यादव, रोहिणी बैसवाड़े, महामंत्री ज्वाला कौशिक, प्रशांत यादव, उपाध्यक्ष रामकेश्वर साहू, मनोज कश्यप, संतोष तिवारी, अनुरुद्ध तिवारी, राजू दास मानिकपुरी, राहुल कश्यप, राजेश्वर सिंह, जलभावन, लखन सिंह, रघुवीर अर्मो, मंध्यम सिंह, हर्ष पटेल, कृष्णा पैकरा, रामेश्वर सिंह, प्रदीप कौशिक, नीरजन सिंह, बाबा गोस्वामी, उषा चौहान, स्वीटी शर्मा (महामंत्री महिला मोर्चा), सिवानी सोनी, खैरु, निशा प्रभा मानिकपुरी एवं अभिलाषा बघेल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
जन चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों को योजनाओं के प्रति जागरूक करने और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रयास किया गया। भाजपा मंडल रतनपुर के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।





