छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए RTO कार्यालय के एक बाबू को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
आरोपी की पहचान शोभा राम देवांगन के रूप में हुई है, जो RTO कार्यालय में डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था।
जानकारी के अनुसार, उसने फाइनेंस गाड़ी का नाम ट्रांसफर कराने के बदले ₹15,000 रिश्वत की मांग की थी।
शिकायत मिलने के बाद ACB टीम ने जाल बिछाया। शुक्रवार को जब आरोपी ₹14,000 रिश्वत ले रहा था, उसी दौरान टीम ने उसे मौके पर ही रंगे हाथों पकड़ लिया।
फिलहाल, ACB टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।



