बुलंद टाइम्स बालोद ब्यूरो चीफ याद राम साहू 9009338660
गुंडरदेही। नगर पंचायत गुंडरदेही के शारदा वाटिका में आगामी 14 मई को एक भव्य आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘एक शाम माँ कौशल्या के नाम’ का आयोजन होने जा रहा है। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन के सौजन्य और आयोजकत्व में होने वाला यह कार्यक्रम क्षेत्र के श्रद्धालुओं के लिए भक्ति और ज्ञान का अनूठा संगम होगा।
कार्यक्रम का विवरण
मुख्य प्रवचनकर्ता: जामड़ी पाटेश्वर धाम के सुप्रसिद्ध संत श्री रामबालक दास जी महात्यागी।
समय: शाम 6:00 बजे से।
स्थान: शारदा वाटिका, गुंडरदेही।
*भक्ति और संस्कार का संगम*
आयोजन के संबंध में जानकारी देते हुए आयोजक प्रमोद जैन ने बताया कि यह कार्यक्रम मातृशक्ति और आध्यात्मिक चेतना को समर्पित है। पाटेश्वर धाम के संत रामबालक दास जी अपने ओजस्वी प्रवचनों के माध्यम से माँ कौशल्या के त्याग और भगवान राम के आदर्शों पर प्रकाश डालेंगे।



