कन्हैया सिंह ठाकुर चारामा
मो. न. 9516677780
जिसमें अतिथि के रूप में श्री कैलाश कोवाची सरपंच, श्री
के.एस. ठाकुर सेवानिवृत शिक्षक, श्री यादव राम साहू ग्राम पंच उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र से डॉ.नरेंद्र कुमार तायडे वैज्ञानिक ने बीज उत्पादन कार्यक्रम लेने है एवं खेती में मशीनीकरण को बढ़ावा देने हेतु प्रोत्साहित किया वही कृषि महाविद्यालय से प्राध्यापक श्री प्रमोद नेताम ने कीटनाशक विषाक्तता बीजोपचार के संबंध में विस्तृत जानकारी किसानों को प्रदान किया, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी राजा राम नेताम ने पीएम किसान योजना, केसीसी की जानकारी एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी महेश सोनकर द्वारा मिट्टी परीक्षण की आवश्यकता और महत्व के बारे में साथ ही साथ पराली ना जलाने और उसका बेलर मशीन से संगृहीत कर सदुपयोग करने,प्राकृतिक खेती योजना के संबंध में जानकारी दी गई । अवगत हो कि विकसित कृषि संकल्प अभियान विभाग द्वारा सतत ग्राम पंचायत स्तर पर क्लस्टर स्तर पर 05 मई से पूरे विकास खंड में आयोजित की जा रही है जो 20 मई तक संचालित होना है जिसके माध्यम से नवीनतम खेती तकनीक नवाचार, पशुपालन, उद्यानिकी,मछली पालन आदि की जानकारी वैज्ञानिकों द्वारा दी जा रही है। जिसमें किसानों द्वारा अच्छी रुचि देखने को मिल रही है। कार्यक्रम के समापन के अवसर पर पंच यादव राम साहू ,सरपंच कैलाश कोवाची एवं के.एस.ठाकुर सेवानिवृत शिक्षक द्वारा कार्यक्रम को किसान हित का बताते हुए इस प्रकार के आयोजन को सतत् जारी रखने एवं उन्नत बीज एवं तकनीक से किसानों को जोड़ने की बात पर जोर दिया गया। अंत में कार्यक्रम में ग्राम सिरसिदा के किसानों को उनकी खेत के लिए गए सैंपल की जांच रिपोर्ट, मिट्टी परीक्षण कार्ड वितरण कर उनके हिसाब से रासायनिक खाद एवं उर्वरक उपयोग करने की सलाह विभाग द्वारा दी गई । कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिक एवं उन्नत किसान सियाराम साहू जी, एटीएम गोपाल कृष्ण साहू,लैंप्स कर्मचारी हलालू साहू,लेखराम साहू एवं ग्राम के अन्य किसान बंधु की उपस्थिति रही।



