अमित दुबे की रिपोर्ट
रतनपुर। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा रतनपुर की नई कार्यसमिति के गठन के पश्चात परिचयात्मक बैठक का आयोजन मां महामाया देवी धर्मशाला में किया गया। यह बैठक संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण रही, जिसमें नव नियुक्त पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं सदस्यों के बीच परिचय स्थापित करने के साथ-साथ संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों एवं रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में उपस्थित वरिष्ठ नेताओं ने युवा कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति-नीति, संगठनात्मक अनुशासन एवं जनसंपर्क को मजबूत करने के संबंध में मार्गदर्शन दिया। वक्ताओं ने कहा कि युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी की ताकत है और युवाओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन को नई ऊर्जा मिलती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, समाज के हर वर्ग तक पार्टी की योजनाओं एवं उपलब्धियों को पहुंचाने तथा आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष ग्रामीण तिरिथ यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष रतनपुर दुर्गा प्रसाद कश्यप, मंडल महामंत्री ज्वाला कौशिक, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रशांत यादव, घनश्याम रात्रे, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र कश्यप, जिला मंत्री हर्ष पटेल एवं भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रतनपुर राजू मानिकपुरी उपस्थित रहे।
बैठक में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता राहुल कश्यप, तेजन पांडेय, ऋषि सोनी, कुनाल सारथी, संदीप राव, शंकर राव, संजय यादव, शिवम शांति लाल, जयंती मानिकपुरी, राजेंद्र तिवारी, रामफल, सुनील, आनंद, हरीश उइके, नकुल दास, जय कश्यप, राजकुमार यादव, दिनेश महंत सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के साथी उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में संगठन को मजबूत बनाने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने हेतु सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।



