मध्य प्रदेश| मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक महिला के साथ पुराने प्रेमी ने नशीला पदार्थ पिलाकर दोस्त के साथ गैंगरेप किया। इसके बाद आरोपियों ने धमकी दी कि अगर ये बात किसी को बताएगी तो उसके पति को पुराने राज बता देंगे। पहले तो महिला डर गई। लेकिन रविवार को उसने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।…
27 साल की है महिला.
जानकारी के अनुसार 27 साल की महिला का अपने पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके चलते वह बच्चों को लेकर अपने घर चला गया। महिला अरेरा हिल्स में रहने लगी। वहीं एक होटल में हाउसकीपिंग और खाना बनाने का काम करती है। इस दौरान उसकी पहचान एक ऋषि कुशवाहा नामक युवक से हो गई। पहले तो दोनों में प्यार हो गया और वे शादी करने के लिए तैयार थे। लेकिन जब महिला को पता चला कि वह तो पहले से शादीशुदा है। तो ऋषि से बात करना बंद कर दिया।
रात 12 बजे रास्ता रोका, ले गया घर
इसके बाद एक दिन जब रात करीब 12 बजे महिला होटल का काम करके लौट रही थी। तभी ऋषि ने उसे रास्ते में रोक लिया और घर ले जाने लगा। पहले तो महिला ने उसे मना कर दिया। लेकिन जब उसने महिला के प्रेम प्रसंग की जानकारी उसके पति को देने की धमकी दी, तो महिला राजी हो गई। इसके बाद आरोपी महिला को बजरिया क्षेत्र में स्थित अपने घर लेकर गया। जहां पानी में कुछ नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया। जिसके बाद महिला बेसुध हुई तो पहले ऋषि ने फिर उसके दोस्त ने गैंगरेप किया। इसके बाद दोनों आरोपियों ने महिला को मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी।



