मध्य प्रदेश| मध्य प्रदेश के हजारों छात्रों के लिए बड़ी खबर है। प्रदेश में इस सत्र से तीन नए सरकारी मेडिकल कॉलेज (Medical College) खुलने जा रहे हैं। ये मेडिकल कॉलेज मंदसौर, नीमच और सिवनी में खुलेंगे।
बताया जा रहा है कि इन तीनों कॉलेजों के लिए नेशनल मेडिकल काउंसिल (NMC) सैद्धांतिक मंजूरी दे चुका है। इन कॉलेजों के खुलने से प्रदेश में मेडिटल की 300 सीटें मिल जाएंगे।
Medical College
हर कॉलेज के हिसाब से 100 सीटें (Medical College) बढ़ जाएंगी। सरकार चाहती थी कि प्रदेश में इस सत्र से 5 मेडिकल कॉलेज शुरू किए जाएं, लेकिन दो कॉलेजों का निर्माण अभी पूरा नहीं हुआ है। ये कॉलेज श्योपुर और सिंगरौली में खोले जाने हैं.
प्रदेश में इतने हो गए Medical College
इन तीन नए कॉलेजों के साथ ही प्रदेश में अब 17 सरकारी मेडिकल कॉलेज हो गए हैं। इनमें एमबीबीएस (MBBS) सीटों की संख्या 2425 हो गई है। स्नातकोत्तर (MD-MS) की 1262 सीटें हैं।
अगले वर्ष दो और मेडिकल कॉलेज (Medical College) शुरू करने की तैयारी है।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया गर्व
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने तीन नए मेडिकल कॉलेज(Medical College) की मान्यता पर गर्व जताते हुए कहा कि हमारे लिए गौरव की बात है। एक साथ तीन सरकारी मेडिकल कॉलेज खुल रहे हैं।
हमारा प्रयास है कि हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज हो, कुछ जिलों में वहां पीपीपी मोड (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) पर मेडिकल कॉलेज खोलने की तैयारी है। चुनाव के दौरान भर्ती प्रक्रिया पूरी कर विशेष प्रयास किए गए थे।



