मध्यप्रदेश: हर घर तिरंगा अभियान को लेकर मध्य प्रदेश में बड़ी तैयारी हो रही है, आजादी के 75 साल पूरे होने पर चलाए जा रहे इस अभियान को प्रदेश सरकार विशेष रूप देना चाहती है, पूरे प्रदेश में 13 से 15 अगस्त तक हर घर में तिरंगा फहराना जाएगा
यह बात भोपाल में मंगलवार को सुबह 11 बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय में हुई बैठक में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कही। बैठक में बीजेपी के सभी जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, और प्रदेश पदाधिकारी शामिल रहे।
स्वतंत्रता दिवस से पहले यह भाजपा की अहम बैठक है। वीडी शर्मा ने कहा कि प्रदेश में लगभग डेढ़ करोड़ घर हैं। इन घरों में तिरंगा फहराने का काम भाजपा कार्यकर्ता करेंगे। हर घर तिरंगा अभियान के लिए जिला मंडल की अभियान समितियाें का गठन किया जाएगा। प्रदेश स्तर पर अभियान की संयोजक राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार हैं। वहीं, सदस्य केशव भदौरिया, मनीषा सिंह, आशुतोष तिवारी और वैभव पवार शामिल हैं। शर्मा ने कहा कि अभियान को सफल बनाने के लिए वार्ड से लेकर पंच स्तर तक जनप्रतिनिधियों से चर्चा की जाएगी।
7- 8 अगस्त को जिलों में बैठकें होंगी।
9-10 अगस्त को मंडलों की बैठकें होंगी।
1099 मंडल संयोजकों की नियुक्ति की जाएगी।
64,523 बूथों तक तिरंगा पहुंचाएंगे।
बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, प्रदेश प्रभारी डॉक्टर महेंद्र सिंह मौजूद हैं।






