गरियाबंद
आज कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन गरियाबंद के पदाधिकारियों के द्वारा जिला गरियाबंद के नवपदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी श्री राजेश कुमार चंद्राकर से सौहाद्रपूर्ण वातावरण में सौजन्य भेंट किया गया। उनका जिला गरियाबंद आगमन पर पुष्प गुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया गया ।
फेडरेशन की संयोजक श्री एम आर खान द्वारा शिक्षकों एवं प्राचार्यों की वर्तमान समस्याओं से अवगत कराया गया। जिला शिक्षा अधिकारी गरियाबंद से कर्मचारियों अधिकारियों की समस्त समस्याओं का निराकरण त्वरित करने का आश्वासन मिला।
साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जिले के स्कूलों में शिक्षा गुणवत्ता पर कर्मचारी अधिकारियों के सहयोग की अपेक्षा की गई।
बहुत ही सौभाग्यपूर्ण वातावरण में चर्चा परिचर्चाएं हुई फेडरेशन ने जिला शिक्षा अधिकारी महोदय के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उक्त भेंट कार्यक्रम में एम आर खान संयोजक कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन गरियाबंद, बसन्त त्रिवेदी महासचिव, बसन्त मिश्रा जिलाध्यक्ष लिपिक संघ , राम कुमार ध्रुव जिलाध्यक्ष शिक्षक संघ, श्याम चंद्राकर जिला सांख्यिकी अधिकारी, मनोज मेरसा प्राचार्य, मिश्री लाल तारक जिलाध्यक्ष शिक्षक फेडरेशन, अनूप कुमार महाड़िक तहसील अध्यक्ष छग तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ गरियाबंद, भागचंद चतुर्वेदी जिलाध्यक्ष अज़ोक्स गरियाबंद आदि उपस्थित रहे।



