Oplus_131072
बुलंद टाइम्स न्यूज़, मैनपुर। प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति मैनपुरकला में आज सोमवार को अध्यक्ष प्रेमसाय जगत ने ध्वजारोहण किया और सहकारीता सप्ताह का आगाज किया इस दौरान सहकार से समृद्धि का संकल्प लिया गया 29 जून से 06 जुलाई तक सहकारी सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है इसके तहत कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण, सदस्यता अभियान, बायलाज का वाचन, समिति प्रांगण एवं आसपास स्वच्छता कार्याकम और वृक्षा रोपण कार्य किया जा रहा है। इस दौरान अध्यक्ष प्रेमसाय जगत ने कहा राज्यव्यापी इस कार्यक्रम के तहत जागरूकता अभियान तथा सदस्यता अभियान चलाया जयेगा। उन्होने बताया किसानों, महिला स्व. सहायता समूहो, मतस्य पालको, लघुवनोपज संग्रहको और ग्रामीणों को सहकारीता से जोड़ने का विशेष अभियान चलाया जा राहा है। सहाकारिता मेलेे के माध्यम से जगह-जगह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूर करने प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर प्रमुख रूप से प्रबंधक धनसिंह नागेश, जिलेन्द्र नेगी,हसन खान,निराम ध्रुव,राजेन्द्र नागेश, भुनेश्वर मांझी,अविश कुमार, शोभाराम, छबी दीवान, बलिराम ठाकुर, रामदास वैष्णव, श्रीमती गंगा बाई राजपूत,बिरेन्द्र बाई ध्रुव एवं बड़ी संख्या में सदस्य व ग्रामीणजन उपस्थित थे।



