Oplus_131072
बुलंद टाइम्स न्यूज, रायपुर। विवरण यह है कि प्रार्थिया कांति साहू, निवासी हाण्डीपारा आजाद चौक ने थाना आजाद चौक में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 05.07.2026 को दोपहर लगभग 12ः00 बजे वह अपने घर में ताला लगाकर छठी कार्यक्रम में शामिल होने ग्राम नकटी गई थीं तथा रात्रि में वहीं रुक गई थीं। दिनांक 06.07.2026 को प्रातः लगभग 09ः00 बजे घर वापस आने पर देखा कि मकान के मुख्य दरवाजे पर लगा ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर जाकर देखने पर अलमारी के लॉकर का ताला भी टूटा हुआ मिला तथा अलमारी सहित घर का सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर अलमारी के लॉकर में रखे सोने-चांदी के जेवरात नहीं थे। कोई अज्ञात चोर प्रार्थिया के सूने मकान का ताला तोड़कर आलमारी में रखें सोने एवं चांदी के जेवरात को चोरी कर ले गया था। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 145/26 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) श्री स्मृतिक राजनाला तथा पुलिस उपायुक्त (पश्चिम क्षेत्र) श्री संदीप पटेल द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट तथा थाना आजाद चौक पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थिया सहित आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी प्रारंभ की गई। टीम के सदस्यों ने घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का सूक्ष्म विश्लेषण किया तथा प्रकरण में मुखबिर सक्रिय किया।
तकनीकी विश्लेषण, उपलब्ध डाटाबेस एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर अज्ञात आरोपी की पहचान हाण्डीपारा आजाद चौक निवासी मोह. बिलाल के रूप में करते हुये, उसकी पतासाजी कर पकड़ा गया। पूछताछ में मोह. बिलाल द्वारा अपने एक अन्य साथी जो विधि के साथ संघर्षरत बालक है, के साथ मिलकर चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। जिस पर प्रकरण में संलिप्त विधि के साथ संघर्षरत बालक की पतासाजी कर उसे भी पकड़ा गया।
दोनों की निशानदेही पर कब्जे से चोरी की सोने एवं चांदी के जेवरात कीमती लगभग 3,00,000/- रूपये जप्त कर दोनों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।
विधि के साथ संघर्षरत बालक के विरूद्ध पूर्व में भी थाना आजाद चौक में हत्या का प्रयास का प्रकरण दर्ज है।

गिरफ्तार –
01. मोह. बिलाल पिता मोह. गुलाब उम्र 19 साल निवासी हाण्डरीपारा शिवनगर थाना आजाद चौक रायपुर।
02. विधि के साथ संघर्षरत एक बालक।



