Oplus_131072
बुलंद टाइम्स न्यूज, रायपुर। विवरण यह है कि प्रार्थी सौरभ सिंह ठाकुर ने थाना न्यू राजेन्द्र नगर में रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह दिनांक 02.07.2026 की रात्रि करीबन 02ः40 बजे अपनी स्प्लेण्डर प्लस मोटर साईकल क्रमांक सी जी 27 एस 9375 को अपने मकान के नीचे पार्किंग में खडी किया था। दिनांक 03.07.26 को प्रातः देखा तो मोटर सायकल खड़ी किये गये स्थान पर नहीं था। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी की खड़ी उक्त मोटर सायकल को चोरी कर ले गया था, कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 224/26 धारा 303(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
इसी प्रकार थाना न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत अमलीडीह तालाब स्थित शीतला मंदिर के पास प्रार्थी रोहित कुमार रजक की खड़ी सुपर स्प्लेण्डर मोटर साइकिल क्रमांक सी जी 25 क्यू 3513 को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 228/26 धारा 303(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थियों से विस्तृत पूछताछ की जाकर घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन किया गया था। प्रकरण में मुखबीर लगाने के साथ ही अन्य माध्यमों से अज्ञात आरोपी की पतासाजी की जा रही थी।
इसी दौरान टीम के सदस्यों को चोरी की वाहन एवं आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा प्रकरण में निरमलेश तिवारी को पकड़कर पूछताछ करने पर उसके द्वारा वाहन चोरी की उक्त दोनों घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया गया।
आरोपी निरमलेश तिवारी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की स्प्लेण्डर प्लस मोटर साईकल क्रमांक सी जी 27 एस 9375 तथा सुपर स्प्लेण्डर मोटर साइकिल क्रमांक सी जी 25 क्यू 3513 जुमला कीमती लगभग 1,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी – निरमलेश तिवारी पिता हरिशंकर तिवारी उम्र 33 साल निवासी ग्राम डोल थाना हनुमना जिला रींवा (म.प्र.)। हाल पता – अमलीडीह सिंधु वाटिका थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।



