Oplus_131072
बुलंद टाइम्स न्यूज/योगेश्वर साहू
फिगेश्वर/गरियाबंद। जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच सहसपुर नदी में डूबने से सहसपुर निवासी थानेवर यादव 55 वर्ष की मौत हो गई। उनका शव मंगलवार को खुटेरी गांव के पास पानी में बहता हुआ मिला।
गांव के जवानों ने निकाला शव:
स्थानीय लोगों ने पानी में शव देखकर तुरंत सूचना दी। गांव के जवानों ने साहस दिखाते हुए पानी में उतरकर शव को बाहर निकाला।

पुलिस ने किया पंचनामा:
घटना की सूचना मिलते ही फिगेश्वर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मानवाधिकार अध्यक्ष ने जताया शोक:
इस दुखद घटना पर मानव अधिकार जिला गरियाबंद के अध्यक्ष श्री महेंद्र गंधर्व ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि _”लगातार मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लोगों से अपील है कि मौसम साफ होने तक सहसपुर नदी और अन्य नदी-नालों के पास न जाएं।”_
क्षेत्र में शोक:
इस दुर्घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को सांत्वना दी है।
प्रशासन की अपील:
लगातार बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। प्रशासन ने भी लोगों से सतर्क रहने और पुल-पुलियों को पार न करने की सलाह दी है।




