Oplus_131072
बुलंद टाइम्स न्यूज/अमित दुबे
बिलासपुर। विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के प्रान्त सह महाविद्यालय प्रमुख का नवीन दायित्व मिलने के उपरांत श्री अंकुश ठाकुर ने धार्मिक नगरी रतनपुर स्थित सिद्ध शक्तिपीठ मां महामाया मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा मां महामाया का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने संगठन की उन्नति, समाज की सेवा और राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प भी लिया।
मंदिर दर्शन के अवसर पर बजरंग दल बिलासपुर के जिला संयोजक श्री गौरव धनकर, जिला सुरक्षा प्रमुख श्री शिवकांत कश्यप, प्रखंड अध्यक्ष श्री दीपक विजय, विशाल, रियांश सहित बजरंग दल के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने श्री अंकुश ठाकुर को उनके नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उपस्थित पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा समाजहित एवं राष्ट्रहित के कार्यों को नई गति मिलेगी।
इस अवसर पर संगठन के कार्यकर्ताओं ने हिंदू समाज की एकजुटता, सामाजिक समरसता एवं सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया। साथ ही मां महामाया से संगठन के सभी कार्यकर्ताओं को शक्ति, ऊर्जा और सफल कार्यकाल का आशीर्वाद प्रदान करने की प्रार्थना की।
रतनपुर स्थित मां महामाया मंदिर में दर्शन एवं पूजन के साथ यह प्रवास आध्यात्मिक वातावरण में संपन्न हुआ, जहां संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने धर्म, संस्कृति एवं समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।




