बुलंद टाइम्स न्यूज, जांजगीर-चांपा। योग आयोग अध्यक्ष छत्तीसगढ़ शासन (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) माननीय संजय अग्रवाल का पदभार ग्रहण करने के बाद जांजगीर-चंपा की धरती पर प्रथम नगर आगमन होने जा रहा है जिनका स्वागत जांजगीर नेताजी चौक पर दोपहर 12:00 होगा स्वागत की तैयारी में भारत स्वाभिमान ट्रस्ट पतंजलि योग समिति महिला पतंजलि योग समिति युवा भारत किसान पंचायत समिति एवं योग आयोग के सदस्यों द्वारा किया जाएगा स्वागत के पश्चात कलेक्टरेट रोड सर्किट हाउस में बैठक रखा गया है जिसमें अधिकारियों के साथ अलग से वार्ता होगी एवं योग सदस्यों के साथ भी अलग से बैठक करके वार्ता होगी दौरा एवं बैठक का मुख्य उद्देश्य रहेगा योग के प्रचार प्रसार को गांव से लेकर शहर तक जन-जन तक पहुंचाना एवं योग के महत्व को बताते हुए क्या क्या लाभ होता है उनको भी लोगों तक पहुंचाना रहेगा साथ ही साथ आयुर्वेद के महत्व को भी वर्तमान समय में उनकी क्या उपयोगिता रहती है वह भी समाहित रहेगी माननीय अग्रवाल जी को छत्तीसगढ़ शासन ने दूसरी बार मौका दिया है वे योग एवं आयुर्वेद के क्षेत्र में बहुत ही बारीकी से अध्ययन किए हुए हैं इसीलिए छत्तीसगढ़ शासन के मुख्या माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी ने सोच समझकर दायित्व प्रदान किए हैं महत्वपूर्ण बात यह है कि जब योग आयोग का गठन हुआ तब छत्तीसगढ़ पूरे भारत का ऐसा पहला राज्य है जिसका अध्यक्ष भी माननीय संजय अग्रवाल जी को दायित्व मिला जो स्वर्ण अक्षरों में लिखा गया है पिछले सभी कार्यकालों में इसका संचालन समाज कल्याण विभाग को मिला था लेकिन इस बार यह विभाग आयुष मंत्रालय को मिला हुआ है।




