छतरपुर| छतरपुर मध्यप्रदेश हर घर तिरंगा अभियान जिलेभर में 9 अगस्त से प्रारंभ होकर 15 अगस्त तक चलेगा। छतरपुर जिले में ब्लॉक स्तर पर तिरंगा रैली, देशभक्ति गीत संगीत आदि गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी शुरुआत पूर्ण उत्साह से हुई। कलेक्टर छतरपुर पार्थ जैसवाल ने जिलेवासियों से अभियान में जुड़कर घरों में तिरंगा फहराने कि अपील की। कलेक्टर जैसवाल द्वारा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि झण्डा संहिता के नियमों को पढ़कर विशेष रूप से ध्यान में रखते हुए प्रत्येक शासकीय भवनों, कार्यालयों आदि जगह 15 अगस्त तक तिरंगा फहराया जाए।
सीईओ जिला पंचायत तपस्या परिहार के मार्गदर्शन में नौगांव में महिलाओं द्वारा तिरंगा रैली निकाली गई और लवकुशनगर में तिरंगे की खरीददारी कर सेल्फी ली। साथ ही आमजन को अपने घरों में तिरंगा झंडा लगाने के लिए प्रेरित किया। जिला प्रशासन द्वारा जिलेवासियों से अपील की गई है कि नियमानुसार अपने घरों और दफ्तरों में तिरंगा झण्डा फहराकर देश भक्ति के इस अभियान में जुड़े। साथ ही जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, धर्मगुरुओं सहित सभी से इस अभियान में भागीदारी करने और लोगों को प्रेरित करने की अपील की गई है। उत्साह और देशभक्ति के साथ www.harghartiranga.com पर तिरंगे के साथ सेल्फी अपलोड करें।



