Oplus_131072
आमापारा करी तालाब क्षेत्र में चाकू लहराकर लोगों को डरा-धमका रहे थे आरोपी।
दोनों आरोपियों के कब्जे से धारदार बटनदार चाकू बरामद।
आर्म्स एक्ट के तहत की गई वैधानिक कार्रवाई।
बुलंद टाइम्स न्यूज, रायपुर। विवरण यह है कि दिनांक 30.08.2026 को थाना आजाद चौक पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आमापारा करी तालाब के पास दो व्यक्ति अपने हाथ में धारदार बटनदार चाकू रखकर आने-जाने वाले लोगों को दिखाकर डरा-धमका रहे हैं एवं चाकू लहरा रहे हैं।
सूचना पर थाना आजाद चौक पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। पुलिस को देखकर दोनों आरोपियों ने भागने का प्रयास किया, जिन्हें पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान—
1. वैभव उर्फ बाबू माणिकपुरी, पिता बाबला दास माणिकपुरी, उम्र 18 वर्ष 10 माह, निवासी न्यू शांति नगर, सिविल लाइन, रायपुर।
अपराध क्रमांक 199/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट।
2. समीर खान, पिता शेख रज्जू, उम्र 20 वर्ष, निवासी विवेकानंद आश्रम गली नं. 13, थाना आजाद चौक, रायपुर।
अपराध क्रमांक 200/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट।
दोनों आरोपियों के कब्जे से धारदार बटनदार चाकू बरामद किया गया। चाकू रखने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें विधिवत गिरफ्तार किया गया।
दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
सराहनीय भूमिका…
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी आजाद चौक एवं थाना आजाद चौक पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
रायपुर पुलिस द्वारा असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।




